Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Xiaomi 18 Pro Launch: 7000mAh बैटरी और 200MP Leica कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स! 

स्मार्टफोन की दुनिया में हर साल नऐ फोन आते हैं, लेकिन कुछ फोन ऐसे होते हैं जो मार्केट में आते ही तहलका मचा देते हैं। शाओमी (Xiaomi) ने अपनी सीरीज का नया स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ एक फोन नहीं है, बल्कि एक ऐसा पावरहाउस है जो सीधे Apple के iPhone और Samsung की अल्ट्रा सीरीज को टक्कर दे रहा है।

अगर आपका बजट प्रीमियम है और आप सोच रहे हैं कि क्या इस बार शाओमी पर भरोसा किया जाए, तो हमारा यह लेख आपके सारे सवालों के जवाब देगा।


डिस्प्ले (Display)

Xiaomi 18 Pro के फ्रंट में 6.4-इंच की मुख्य LTPO AMOLED 120Hz डिस्प्ले मिलता है, जो 4,000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। लेकिन असली जादू इसके पीछे है! इस फोन के बैक पैनल पर 2.7-इंच की सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

कैमरा

फोटो के शौकीनों के लिए यह फोन एक वरदान है। शाओमी ने इस फोन मे जर्मनी की मशहूर कैमरा कंपनी Leica के लेंस का उपयोग किया गया है।

• प्राइमरी कैमरा:

 इस फोन का जो प्राइमरी कैमरा है । जो 200 मेगापिक्सल (OIS के साथ) आता है जो रात के अंधेरे में भी दिन जैसी तस्वीरें खींचता है।

• पेरिस्कोप लेंस: 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है, जो 3.2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। इससे आप बिना क्वालिटी खोए दूर की फोटो खींच सकते हैं।

• अल्ट्रा-वाइड: 50 मेगापिक्सल का मैक्रो और अल्ट्रा-वाइड सेंसर है यह सारी खूबिया आपको फोटो का शौकीन बनायगा ।

बैटरी

आमतौर पर प्रीमियम फ्लैगशिप फोन में  आपको 5,000mAh से बड़ी बैटरी नहीं मिलती क्योंकि फोन भारी हो जाता है। लेकिन शाओमी ने नई सिलिकॉन-कार्बन तकनीक का इस्तेमाल करके इस फोन में आपको 7,000 mAh की विशाल बैटरी दी है, वो भी बिना फोन को बहुत ज्यादा मोटा किए।

साथ ही, इसे चार्ज करने के लिए आपको वायर्ड और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है, जो इसे फोन को मिनटों में फुल चार्ज कर देती है।

परफॉर्मेंस: Snapdragon 8 Elite Gen 6

गेमिंग हो या हैवी वीडियो या फिर एडिटिंग हो, यह फोन कभी हैंग नहीं होगा। इसमें दुनिया का सबसे आधुनिक तकनीक और फास्ट प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 लगा है, जो 2nm आर्किटेक्चर पर बना है। यह न सिर्फ सुपरफास्ट है, बल्कि बैटरी की भी बहुत बचत करता है। यह लेटेस्ट HyperOS 4 (Android 17) पर चलता है।

भारत में कीमत और उपलब्धता (Xiaomi 18 Pro Price in India)

हाल ही में भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में शाओमी इंडिया की तरफ से हिंट मिला है कि यह फोन बहुत जल्द भारत आ रहा है। भारत में इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत कुछ इस तरह हो सकती है:

• 12GB + 256GB वैरिएंट: लगभग ₹1,29,990

• 12GB + 512GB वैरिएंट: लगभग ₹1,39,990

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ