Hot Posts

6/recent/ticker-posts

IPL 2024 Schedule Announcement Updates: आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान, CSK और RCB के बीच इस दिन होगा पहला मैच, जान‍िए हरेक ड‍िटेल

 IPL 2024 Schedule Announcement Updates: आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान, CSK और RCB के बीच इस दिन होगा पहला मैच, जान‍िए हरेक ड‍िटेल

IPL Schedule 2024 Announcement Updates: आईपीएल 2024 का बहुप्रतीक्ष‍ित शेड्यूल आख‍िरकार जारी हो गया है. शेड्यूल को लेकर कई दिनों से मीड‍िया रिपोर्टों आ रहीं थीं. लेकिन अब इस बात की आध‍िकार‍िक घोषणा हो गई है. जान‍िए कब पहला मैच खेला जाएगा.


IPL 2024 Schdule in Hindi: इंडियन प्रीम‍ियर लीग 2024 का शेड्यूल (Indian premier league 2024 schdule) आ गया है. इसका ऐलान आज (22 फरवरी) हुआ. आईपीएल शेड्यूल का लंबे समय से इंतजार क‍िया जा रहा था. आईपीएल में पहला मैच 22 मार्च को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plesis) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा. यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. 


आम चुनाव को देखते हुए पहले 21 मैचों (22 मार्च से लेकर 7 अप्रैल) का शेड्यूल जारी किया गया है. ये 21 मैच दो सप्ताह की अवधि में होंगे और 10 शहरों में 21 मैच खेले जाएंगे. खास बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स अपने शुरुआती घरेलू मुकाबले वाइजैग में खेलेगी. आईपीएल 2024 में बाकी के मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. शुरुआती मैच रात आठ बजे शुरू होगा. बाकी के मैच दोपहर 3.30 बजे या शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे.

आईपीएल 2024 पहले 21  मॅचोका शेड्यूल

1 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे

2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे

3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे

4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे

5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे

6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे

7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे

8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे

9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे

10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे

11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे

13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे

14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे

15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे

16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे

17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे

18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे

19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे

20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे

21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ